हापुड़, मई 18 -- कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर बागपत जनपद न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी में बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे खड़ी दो कारों से टकराकर आगे और पीछे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार बाल बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला अम्बेडकर विहार रामलीला रोड निवासी रामगोपाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह जनपद न्यायालय बागपत में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। 11 मई को वह अपनी ड्यूटी से अपने घर लौट रहा ता। उसी दिन शाम को करीब सवा छह बजे जब वह गढ़ दिल्ली रोड पर मोहल्ले अर्जुन नगर के कट से पहले पहुंचा तो पीछे से आ रही बस के चालक हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इमटौरी निवासी महावीर ...