बागपत, जून 14 -- बागपत। असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के एक एएन-32 कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से जनपद बागपत के कंडेरा गांव का लाल स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह शहीद हो गया। हादसे में विमान में सवार कुल पांच अन्य जवानों के भी शहीद होने की सूचना है। जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के शहीद होने का समाचार परिजनों को सुबह 11:30 बजे मिला। उसके ताऊ प्रमोद तोमर ने बताया कि डेढ़ घंटे बाद उसके भाई उमेश ने इसकी पुष्टि की तो पैरों तले जमीन खिसक गई। यह समाचार गांव में आग की तरह फैल गया। काफी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुँचना शुरू हो गए। यह भी पढ़ें- असम में दुर्घटनाग्रस्त AN-32 विमान; आसमान का सिकंदर कितना सुरक्षित, कब-कब हुए हादसेप्रशांत ...