बिजनौर, मई 29 -- धामपुर। ईद-उल-अजहा की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से दरोगा की मौत हो गई। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बागपत निवासी उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार पुत्र आजाद सिंह निवासी ग्राम फुलेरा थाना बालैनी जनपद बागपत ईद ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन से धामपुर आए हुए थे।ड्यूटी के दौरान वह आराम करने के लिए अपने साथी के साथ गए थे। काफी देर तक न उठने पर साथी पुलिसकर्मी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुलिस की मदद से उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार को तत्काल सीएचसी धामपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मृतक दरोगा के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर सीओ अभय कुमार पांडेय ...