बागपत, अप्रैल 6 -- वाराणसी में आयोजित अंडर-20 फ्री स्टाइल, ग्रीको-रोमन शैली एवं महिला उत्तर प्रदेश स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में मनोज पहलवान कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 7 सवर्ण समेत कुल 11 पदक पहलवानों ने अपने नाम किए। सभी खिलाड़ियों का एकेडमी पर स्वागत किया गया। वाराणसी में यह प्रतियोगिता 31 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में मनोज पहलवान कुश्ती एकेडमी के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। यहां के पहलवानों ने 7 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया, साथ ही कई पहलवानों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया। 74 किलोग्राम भारवर्ग में हिमांशु ने गोल्ड मेडल, 72 किलोग्राम भारवर्ग में विशाल खोखर ने गोल्ड, 77 किलोग्राम भारवर्ग में बादल चौधरी ने गोल्ड, 82 किलोग्राम भारवर्ग में रितिक खोखर ने गोल्ड...