बागपत, जनवरी 31 -- खेकड़ा। मुबारिकपुर के केटी स्टेडियम में शुक्रवार को बागपत कबड्डी लीग सीजन दो का शुभारंभ हुआ। लीग मुकाबलों में महिला और पुरूष टीमों ने दम दिखाया। शुभारंभ रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी ने किया। खिलाड़ियों का परिचय लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। कबड्डी को ग्रामीण अंचल का महत्वपूर्ण खेल बताया। उन्होने केटी विंग के नशे से दूर, खेलकूद के पास अभियान की सराहना की। पुरूषों के लीग मुकाबलों में फखरपुर, लुहारी, नंगला बढ़ी, किरठल, बसी, जाफराबाद नंगला, बिजरौल, घिटौरा, टीकरी, खैला, आदर्श नंगला, सांकरौद, सुन्हैडा, शाहपुर बडौली, बंदपुर, लुहारी, दोघट, फिरोजपुर, मवीकलां आदि ने अपने मुकाबले जीते। महिला लीग मैच मुकाबलों में नैन एकेडमी बसी, गोरीपुर, दत्तनगर आदि टीमों ने जीत दर्ज की। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पू...