बागपत, मार्च 27 -- बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ पर गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। स्टील के रॉलिंग बंडलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर साइड में चल रही कार पर पलट गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक पलटने के दौरान गौरीपुर मोड़ पर स्थित "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...