बागपत, मार्च 17 -- बागपत। बामनौली गांव निवासी युवक को पुसार बामनौली के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक ने मेरठ जाते समय दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी। बामनौली गांव निवासी अंकित पुत्र स्व यशपाल सिंह सोमवार रात करीब दस बजे दोघट से बाइक से गांव जा रहा था। जैसे ही वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसार बामनौली के बीच पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ जाते समय घायल अंकित ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव का प...