बागपत, जून 9 -- बागपत, संवाददाता रमाला सहकारी चीनी मिल में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब मिल परिसर में बैगास कैरियर में वेल्डिंग कार्य करते समय रखी खोई के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।

आग का कारण पेराई सत्र समाप्त होने के बाद चीनी मिल में विभिन्न मशीनों और उपकरणों की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बैगास कैरियर पर वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी पास में रखी खोई पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने खोई के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही मिल प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव क...