बागपत, दिसम्बर 23 -- खासपुर गांव के पास रजवाहे की पटरी टूटने से किसानों की करीब 150 बीघा फसल जलमग्न होने से भारी नुकसान हुआ है। पानी के बाहव के चलते खासपुर-मंसुरपुर मार्ग टूटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने रजवाहे की पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है। खासपुर गांव से होकर एक नहर का रजवाहा निकल रहा है, जो पिछले कई वर्षों से पानी न आने के कारण सूखा पड़ा हुआ था और उसमें जंगली जानवरों ने जगह जगह गड्ढे भी कर रखे थे। रात में रजवाहे में अचानक पानी आ गया, जिसके चलते खासपुर गांव के पास रजवाहे की पटरी टूट गयी। इसके चलते अनिल गन्ने, सरसों की आठ बीघा फसल, किरणपाल 40 बीघा गेहूं, रामकुमार की 6 बीघा गन्ने, बॉबी की 6 बीघा सरसों की फसल, बडागांव निवासी प्रीतम की दस बीघा गेहूं, सरसो की फसल जलमग्न होने स...