बागपत : मांगों को लेकर लेखपालों ने तहसील में दिया धरना
बागपत, अक्टूबर 3 -- बागपत। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वाधान में शनिवार को लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना देकर अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। लेखपालों ने शासन स्तर पर लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। धरने के दौरान लेखपालों ने ग्रेड पे 2800 किए जाने, पदोन्नति की व्यवस्था में सुधार, विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी और मंडलीय स्थानांतरण की मांग प्रमुखता से उठाई। लेखपालों का कहना है कि करीब 16 वर्ष से भत्तों में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि काम का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लेखपालों ने ग्राम सचिवालयों में कंप्यूटर, इंटरनेट समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं और राजस्व संबंधी कार्यों को पूरा करने में तकनीकी सुविधाओं की कमी के कारण परेशानी होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.