बागपत, अप्रैल 23 -- सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद तीन पशु चोरों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो चोर पुलिस की गोली लगने से घायल हुए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की महिंद्रा पिकअप ओर दो तमंचे बरामद हुए है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि सिंघावली अहीर थाने की पुलिस और सर्विलांस टीम बुधवार की रात डौला नहर पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम को एक महिंद्रा पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने उसके चालक को रुकने का इशारा किया, तो उसमें सवार लोग पिकअप छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया, तो बदमाशों ने तमंचों से फायर करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें नोमान ओर उम्मेद निवासी बघरा थाना तितावी जनपद मुज...