बागपत, सितम्बर 30 -- बागपत। जाटों की सबसे बड़ी खापों में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह का मंगलवार की रात बीमारी के चलते निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार दोपहर बड़ौत की बावली रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनकी अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ा। बड़ौत की चौधरान पट्टी स्थित देशखाप का मुख्यालय कहे जाने वाले देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास में मंगलवार रात उस समय मातम छा गया, जब सुरेंद्र सिंह ने अंतिम सांस ली। उनके बेटे संजीव चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए पिता के निधन की जानकारी लोगों से साझा की। जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह से उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश सिंह गौतम का निधन सामाजिक, राजनैतिक व अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग वहां पहुंचे। दोपहर के समय बावली रोड स्थित श्मशान घाट मे...