बागपत, मार्च 17 -- बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के लूम गांव का रहने वाला बबलू सोमवार को दिल्ली गया था। मंगलवार सुबह शामली जाने वाली ट्रेन से वापस लौट रहा था। खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर टहलने लगा। जैसे ही ट्रेन रवाना हुई वह उसमें चढ़ने लगा। तभी खिड़की के डंडे से उसका हाथ फिसल गया और वह ट्रेन के पहिए के नीचे कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना का पता चलने के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...