बागपत, अप्रैल 2 -- बागपत। विद्युत वितरण खंड द्वितीय क्षेत्र के सांकरौद विद्युत उपकेंद्र पर लगे 5 एमवी पावर ट्रांसफार्मर के जलने के मामले में एमडी ने कार्रवाई की है। विभागीय जांच में लापरवाही व नियमों की अनदेखी पाए जाने पर एक्सईएन हरिओम को निलंबित कर दिया गया है। बताया गया है कि ट्रांसफार्मर को बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति वर्कशॉप में रिपेयर और टेस्टिंग किया गया था, जो विभागीय नियमों के विरुद्ध है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंध निदेशक ने एक्सईएन पर सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबन के आदेश जारी किए। इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद यादव ने अन्य अधिकारियों को भी नियमों के पालन के सख्त निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...