बागपत, अप्रैल 3 -- बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गौना गांव के समीप ट्रक में पीछे से आ रहे मुर्गे से भरे कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें चालक और परिचालक घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियाणा के जींद निवासी असीम पुत्र अली कैंटर चालक है। वह वाहन में हरियाणा से मुर्गे भरकर गाजीपुर मंडी दिल्ली जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा तो नींद के कारण उसने गाड़ी परिचालक जींद निवासी पप्पू पुत्र सतबीर को दे दी। इसके बाद गाड़ी पप्पू चलाने लगा और गौना गांव के समीप रेत से भरे खड़े एक ट्रक में उसने जोरदार टक्कर मार दी। आवाज सुनकर समीप ही ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर वहां पहुंचे और कैंटर में फंसे चालक-परिचालक को किसी तरह बाहर निकाला। इसमें चालक का पैर कट चुका था। सभी राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके ...