बागपत, मार्च 9 -- बागपत। टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर बड़ौत निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी किए जाने से माहौल गरमा गया। मामले को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ौत कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिंदूवादी नेता नितिन गोस्वामी ने बताया कि भारत की जीत के बाद नगर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव भी किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। कोतवाल ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद हंगामा कर रहे ल...