बागपत : जमीन से कुर्बानी किए पशुओं के अवशेष निकलने पर हंगामा
बागपत, जून 2 -- पिलाना गांव में जमीन में दबाए गए कुर्बानी के जानवरों के अवशेष मिलने पर हंगामा हो गया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौक़े पर पहुंच गया और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के पिलाना गांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब बस्ती के बीच मिट्टी में दबाए गए पशु अवशेष कुत्तों द्वारा बाहर निकाल दिए गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- गोरक्षकों के साथ पुलिस के व्यवहार पर आक्रोश स्थिति को देखते हुए अफसरों ने एहतियातन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। गो रक्षा दल के जिला अध्यक्ष अक्की नंबरदार के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं में राधे त्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.