बागपत, अप्रैल 15 -- बागपत। कोतवाली क्षेत्र के बाघु गांव के जंगल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को किसी व्यक्ति ने एक बच्चे का शव जमीन में गाड़ने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उपनिरीक्षक धीरज कुमार ने गड्ढे को खुदवाकर जांच कराई। जांच के दौरान सामने आया कि गड्ढे में किसी बच्चे का शव नहीं, बल्कि एक पालतू कुत्ता दबाया गया था। बताया कि कुत्ता किसी कारणवश मर गया था, जिसे ट्यूबवेल मालिक कृष्णपाल के भतीजे द्वारा जमीन में दफनाया गया था। वहीं, इस अफवाह के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल जरूर बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.