बागपत, फरवरी 3 -- समूचा जिला मंगलवार को भी घने कोहरे की सफेद चादर से अटा रहा। इस दौरान दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ाया रहा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दरअसल, तीन दिन पहले बागपत में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। पिछले दो दिनों से तो घना कोहरा छा रहा है। गत दिवस तो सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए थे। मंगलवार को भी दिन निकलने से पहले ही घना कोहरा छा गया। इस बीच दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालकों ने वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगाए रखे। इस बीच ईपीई ओर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे वाहन खड़े नजर आए। वहीं, घने कोहरे के कारण दिल्ली-शामली रेलम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.