बागपत, अप्रैल 20 -- बागपत। पुसार बिरला मार्ग पर स्थित गांगनौली गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह के समय तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे नीलगाय के बछड़े को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक वरुण शर्मा, रितिक और बामदेव समेत अन्य लोग डायल 112 पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से गड्ढा खोदकर मृत बछड़े को जमीन में दबाया। यह भी पढ़ें- कुत्तों से बचकर तालाब में कूदी नीलगाय, दलदल में फंसने से मौत इस दौरान ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गौसेवकों ने इस घटना पर दुख जताते हुए वाहन चालकों से ...