बागपत, मार्च 8 -- इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद से खाड़ी मुल्कों के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इसके चलते इन देशों में फंसे लाखों भारतीयों के परिजन परेशान हैं। वहां काम करने वाले लोग लगातार देश लौटने की कोशिश में हैं। दुबई से फ्लाइट नहीं उड़ने के कारण लोग बसों से पहले ओमान पहुंच रहे हैं और वहां से कई गुना क़ीमत पर फ्लाइट का टिकट लेकर भारत आना पड़ रहा है। दुबई में नौकरी करने वाला रटोल का युवक दानिश भी बस से ओमान एयरपोर्ट पर पहुंचा है। वहां से तीन गुणा कीमत पर इंडिया के लिये फ्लाइट का टिकट खरीदकर वह भारत को उड़ान के लिए ओमान एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा है। बीती रात करीब 12 बजे उसने हिन्दुस्तान संवाददाता से वीडियो कॉल पर आपबीती सुनाई और एयरपोर्ट पर परेशान लोगों का हाल सुनाया।दानिश ने बताया कि दुबई में मिसाइल गिरने का सिलसिला जारी है। इसको ल...