बागपत, जून 13 -- शहर के पुराना कस्बा के मोहल्ला कुम्हारण में शुक्रवार देर रात युवक की करंट लगने से मौत हो गई। लोगों ने बताया कि लोकेश अपने घर में इन्वर्टर की बिजली फिटिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए टटीरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सको ने युवक की मृत घोषित कर दिया। युवक के मृत होने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी असामयिक मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- बागपत : इन्वर्टर फिटिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...