बागपत, अप्रैल 9 -- बागपत। दिल्ली- देहरादून हाईवे पर खेकड़ा के पास दिल्ली से ईंट डालकर वापस लौट रहे ट्रक की सामने से आ रहे हैं दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई जिसमें चालक और सहचालक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। घायलों को बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रूप से घायल एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुजफ्फरनगर के बोरा गांव निवासी मुनफेद चालक और बागपत के निवाड़ा गांव निवासी आरिफ सह चालक ट्रक के केबिन में उसके साथ बैठा हुआ था। जबकि तीन अन्य मजदूर पीछे बैठे हुए थे। दिल्ली से ईंट उतार कर वापसी के दौरान खेकड़ा के पास सामने से आ रहे दूसरा ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई जिससे केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक मुनफेद व सह चालक आरिफ की मौत हो गई। हादसे के चलते अन्य वाहन दोनों और जमा हो गए और लोगों ने घ...