बागपत, मार्च 31 -- ईपीई और नेशनल हाइवे पर हुए हादसों में चार लोग घायल बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डूंडहेड़ा चौकी के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक कैंटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर का परिचालक घायल हो गया। वहीं एक बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। वहीं, ईपीई पर खड़े वाहन से ट्रक टकरा गया, जिससे ट्रक सवार चालक, परिचालक ओर एक मजदूर घायल हो गया। घायलों को अस्पतालों में उपचार दिलवाया जा रहा है।डूंडाहेड़ा पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक कुलदीप नशे की हालत में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद एक बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। लोगों ने बताया कि ट्रक बहुत तेज गति में था और टक्कर के बाद चालक नशे में पाया गया। इस दौरान ब्लॉक कर्मचारी फारूक भी ट्...