चक्रधरपुर, अगस्त 29 -- चक्रधरपुर,संवाददाता चक्रधरपुर मंडल के बागडीह रेलवे यार्ड का रीमॉडलिंग एवं बागडीह से झारसुगुड़ा तक चौथी लाईन कमीशनिंग के लिए एस एंड टी विभाग का प्री एनआई कार्य किया जाएगा। इसके लिए 1 नवंबर से 2 नवंबर को 6 घंटे का ट्राफिक ब्लॉक एवं बागडीह झारसुगुड़ा के बीच चौथी लाईन कमीशनिंग के लिए 3 नंवबर को 4 घंटे का ट्राफिक ब्लॉक लिया जाएगा जिसके चलते 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेगी।

रद्द रहने वाली ट्रेनों में राउरकेला-झारसुगुड़ा राउरकेला मेमू, टाटा इतवारी टाटा एक्सप्रेस, हटिया झारसुगुड़ा एक्सप्रेस 1 से 3 नवंबर तक रद्द रहेगी। झारसुगुड़ा हटिया एक्सप्रेस 2 से 4 नवंबर तक रद्द रहेगी। हावड़ा कांटाभांजी इस्पात एक्सप्रेस 3 नंवबर को, कांटाभांजी हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 4 नवंबर को रद्द रहेगी। राउरकेला जगदलपुर और जगदलपुर राउरकेला एक्सप्रेस 3 और 4 नवंबर क...