बागड़ी पूजन के लिए 28 मई को मंदिर से बाहर निकलेगी देव पालकी
विकासनगर, मई 15 -- बाशिक महासू देवता के जेठ माह की बागड़ी प्रवास पूजन कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को मैंद्रथ मंदिर में बैठक हुई। शाठी बिल बजीर दीवान सिंह राणा ने बताया कि जखोली मेले के दौरान बाशिक महासू देवता की पालकी श्रद्धालुओं के घर बागड़ी पूजन प्रवास पर जाती है। इस बार देवता की पालकी जखोली मेले के लिए 28 मई को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकलेगी। पहला पड़ाव प्रवास रात्रि पूजन पूरटाड गांव होगा। 29 और 30 मई को दो दिन निनूस गांव में प्रवास होगा। 31 मई को चौसाल गांव में एक और दो जून को बास्तील गांव मे प्रवास होगा। चार जून को देव पालकी जखोली मेले में कैमाड़ा बुग्याल जाएगी। पांच और छह जून को बागी गांव सात जून को मैंद्रथ गांव मे बागडी पूजन प्रवास पर रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.