घाटशिला, फरवरी 22 -- मुसाबनी। खड़ियासाई फुलझरी गांव के निवासी एवं बागजाता माइंस इंप्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष रहे राम माडी का शुक्रवार की रात ब्रेन हेमरेज के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे बागजाता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यूनियन से जुड़े पदाधिकारी, मजदूर साथी एवं क्षेत्रवासी गहरे दुःख में डूबे हुए हैं। राम माडी लंबे समय तक बागजाता माइंस इंप्लाइज यूनियन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे एक कर्मठ, लग्नशील एवं जुझारू यूनियन नेता के रूप में जाने जाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...