भागलपुर, अप्रैल 10 -- प्रखंड के दियारा क्षेत्र के धनपाल टोला के पास तिलकधारी टोला में कुछ लोगों द्वारा भूमि अतिक्रमित कर झोपड़ी आदि बना ली गई थी। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसकी शिकायत एक ग्रामीण द्वारा लोक अदालत में की गई थी। जबकि गुरुवार को प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ब्रज मोहन तांती, अंचल अधिकारी अमोद कुमार तथा अमीन अमित एवं विपिन कुमार द्वारा उक्त अतिक्रमित भूमि को बाखरपुर पुलिस बल के सहयोग से खाली करा लिया गया। मजिस्ट्रेट ने बताया कि उक्त भूमि को पूर्व में भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। जो फिर से कुछ लोगों ने अतिक्रमित कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.