भागलपुर, जून 1 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बाखरपुर दियारा में एक बार फिर सड़क दुर्घटना हो गई। तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित भुट्टा लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों युवक बाइक समेत गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों को ऑटो में बैठाकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया।घायलों की पहचान शिवानंद तांती (40), दीपक कुमार (22), आशीष कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने तीनों घायलों को भागलपुर रेफर कर दिया। घटना रविवार की शाम करीब पांच बजे की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...