बरेली, दिसम्बर 23 -- दहेज हत्या के मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतका के अधिवक्ता चाचा कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पुलिस ने उनसे बात करके समझाने का प्रयास किया लेकिन वे गिरफ्तारी होने तक हड़ताल पर अड़े हैं। बता दें कि हापुड़ में तैनात एडीजे असगर अली और अधिवक्ता अच्छन अंसारी की अधिवक्ता भतीजी महजबीन की ससुराल में मौत होने पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें पति डॉ. तलहा, देवर डॉ. मुहम्मद हमजा, ससुर डॉ. मेंहदी हसन, सास आसमा, ननद उजमा व चमन और ननदोई फैजान पर रिपोर्ट दर्ज हुई। पति व सास-ससुर को पुलिस ने जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को महजबीन के चाचा अधिवक्ता अच्छन अंसारी अपने साथियों के साथ कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरि...