सोनभद्र, अप्रैल 14 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसकट्टा गांव में मंगलवार की सुबह एक ढाई वर्षीय मासूम बालक की बाउली में डूबने से मौत हो गई। खेलते समय पैर फिसलने से मासूम पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पोखरा ग्राम पंचायत के बसकट्टा गांव निवासी राजेंद्र का ढाई वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार मंगलवार सुबह अपने बड़े भाई पांच वर्षीय अभय और एक अन्य साथी के साथ घर से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित बाउली के पास खेल रहा था। खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया और वह बाउली में गिर गया। यह देख साथ में खेल रहा उसका भाई अभय ने चिखते चिल्लाते हुए घर पर जाकर अपनी मां देवंती को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां और अन...