घाटशिला, जनवरी 5 -- धालभूमगढ़। बाउरी समाज ने नरसिंहगढ़ रेलवे फाटक के पास मुड़ी केंद्र में बाउरी समाज के चंद्रा री की अध्यक्षता में सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। मौके पर उपाध्यक्ष राकेश री ने बताया सावित्रीबाई फुले ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा को माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि उन्हीं के प्रयास से देश में 1848 में पहले लड़कियों का विद्यालय पुणे में खोला गया। उस विद्यालय की प्रिंसिपल भी फुलेबाई बनी थी। वह पहली महिला शिक्षक थी। मौके पर चंद्रा री, राकेश री, सागर री, विकास री, गुनाधर री, विश्वनाथ री, समीर चालक, जन्मेजय री एवं काफी संख्या में महिला एवं बच्चे उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...