सीवान, जून 1 -- पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के बरीयारपुर गांव निवासी जयराम गुप्ता ने विद्यालय में बाउंड्री वॉल निर्माण से संबंधित अपनी शिकायत के अपूर्ण एवं अनुचित निस्तारण पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड कनीय अभियंता को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। हालांकि शिकायत को बंद करते समय न तो जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराई गई और न ही यह स्पष्ट किया गया कि विद्यालय में बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा या नहीं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्तमान में विद्यालय में बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं हुआ है और शिकायत का मूल उद्देश्य भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने केवल जांच रिपोर्ट के आधार पर शिकायत बंद किए जाने को अनुचित बताया...