बुलंदशहर, जून 1 -- औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के बराबर में बूढ़े बाबू के मेला स्थल पर चल रहे निर्माण को लेकर रार का सोमवार को पटाक्षेप हो गया है। दोनों गुटों ने मेला स्थल के निर्माण को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के सामने अपनी सहमति दे दी है। यह भी पढ़ें- बाउंड्री बॉल के पास बनेगा गेट, मंदिर प्रशासन की सहमति पर खुलेगानिर्माण स्थल पर सहमति सोमवार शाम को नायब तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत, नगर पंचायत ईओ सेवाराम राजभर,दो लेखपाल और तीन दरोगा निर्माण स्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर दोनों पक्षों के लोग भी मौके पर आ गए। नायब तहसीलदार ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। एक पक्ष से राजीव कौशल ने बताया कि मंदिर की भूमि पर निर्माण किया जा रहा है। जिसको दूसरे पक्ष ने नगर पंचायत की भूमि बताकर प्रशासन को गुमराह किया गया। दूसरे पक्ष से अंकुर अ...