सोनभद्र, अगस्त 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पुरनाकला में बाउंड्री निर्माण के लिए स्कूल के बच्चों से ईट ढूलवाने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माण्डवी कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। हालांकि हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि प्रसारित वीडियो के अवलोकन के उपरान्त यह तथ्य संज्ञान में आया कि विद्यालय की टूटी बाउंड्री के निर्माण कार्य के लिए विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से ईंट ढुलाई का कार्य कराया जा रहा था। जबकि उक्त निर्माण कार्य के लिए राजगीर मिस्त्री एवं श्रमिक भी लगा...