जौनपुर, मई 15 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तिलंगा (घमहापुर) गांव में खेत की बाउंड्री तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी गणेश तिवारी पुत्र सरोज तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने खेत में खंभा गाड़कर तारबंदी कराई थी। आरोप है कि 13 मई की रात करीब 11:30 बजे गांव के ही अनिल यादव, सुनील यादव, शर्मिला यादव और संजू यादव निवासी करमैवा खास जेठूपुर गोलबंद होकर पहुंचे और खेत में लगी बाउंड्री के खंभों को तोड़ने लगे। यह भी पढ़ें- खेत की बाउंड्री तोड़ने को लेकर हुई मारपीट विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। मामले को लेकर ...