चंदौली, जनवरी 31 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 आलू मिल नई बस्ती के समीप शुक्रवार को कुछ लोगों ने एक लॉन की बाउंड्री को ढहा दिया। इसे लेकर भुक्तभोगी सुभाषचंद्र तुलस्यान ने अलीनगर थाने में तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनका चालान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...