जौनपुर, जून 7 -- जंघई (जौनपुर)। मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दो सगी बहनों ने महिला द्वारा बनवाई गई बाउंड्री और पिलर तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से बभनियांव, तहसील मछलीशहर निवासी प्रियंका सिंह पत्नी आनंदराज सिंह ने अपने पैतृक घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप है कि 4 जून की सुबह करीब 5:20 बजे गांव की ही दो बहनों प्रियंका सिंह और रंजू पुत्रियां जितेंद्र बहादुर सिंह ने मिलकर उसकी बाउंड्रीवाल और पिलर तोड़ दिया। पीड़िता ने अपने मोबाइल और कंप्यूटर मॉनिटर पर सीसीटीवी कैमरा के जरिए घटना को देखा।आरोप है कि मौके पर पहुंचकर जब उन्होंने दोनों बहनों से बाउ...