गौरीगंज, अप्रैल 5 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के पूरे प्रेमशाह गांव निवासी शत्रुघ्न यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व अपनी खाते की भूमि की पैमाइश कराकर उस पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। आरोप है कि 31 मार्च की रात पड़ोसी गाटे के मालिकों ने लगभग 30 फीट लंबी बाउंड्रीवाल को गिरा दिया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी। पीड़ित का कहना है कि 4 अप्रैल की रात एक बार फिर आरोपियों ने करीब 40 फीट बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुंचाया। लगातार हो रही इस घटना से वह परेशान हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...