जौनपुर, अप्रैल 4 -- केराकत (जौनपुर)। क्षेत्र के सिहोली गांव में बाउंड्रीवाल बनवाने के नाम पर पैसे लेकर काम न करने और धमकी देने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार शाम को मुकदमा दर्ज किया है। उक्त गांव निवासी नीरज चौहान ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसने अपने घर की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए परिचितों के कहने पर कुछ लोगों को पैसे दिए थे।आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए एक लाख रुपये में काम कराने का भरोसा दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने 26 दिसंबर 2021 को गूगल पे के माध्यम से 49,999 रुपये और 13 जनवरी 2022 को दो बार में 30,000 रुपये ट्रांसफर किए, साथ ही 20,000 रुपये नगद भी दिए। बावजूद अबतक बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं कराया गया। जब वह अपने पैसे की मांग करता है तो आरोपी खुद को पत्रकार बताते हुए पैसे लौटाने से इनका...