बदायूं, मार्च 29 -- नगर की गल्ला मंडी स्थित मनोज वार्ष्णेय की आढ़त पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के विकास के लिए बाईपास निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत कराने और यातायात समस्या के समाधान के लिए रोडवेज बस स्टैंड निर्माण की पहल करने पर क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य का व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बाईपास बनने से नगर को जाम की झाम से मुक्ति मिलेगी और बस स्टैंड से यात्रियों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, नरेंद्र गरल, सुधीर सोमानी, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, दीपक चौहान, ओमप्रकाश सागर, योगेश वार्ष्णेय, मनोज जैन, राहुल वार्ष्णेय, आदित्य माहेश्वरी, मनोज कुमार, संजीव कुमार, लवकुमार वार्ष्णेय, अंकिश वार्ष्णेय, अजीत सिंह गुर्जर, उमेश चंद एवं प्रखर माहेश...