भभुआ, मार्च 20 -- प्रमुख वैकल्पिक मार्ग पर बढ़ रहा यातायात दबाव, विभागीय खींचतान में अटका कार्य शहर के लोगों में दिख रही मायूसी, प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग कर रहे नागरिक (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के बाईपास रोड पर स्थित नहर की पुलिया की सुरक्षा दीवार टूट जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ती जा रही है। यह बाईपास मार्ग भभुआ-चैनपुर रोड से निकलकर बिजली कॉलोनी के सामने से होते हुए रामपुर कॉलोनी, अष्टभुजी चौक और आगे शिवाजी चौक पर जाकर मिलता है। खासकर कबीर रोड से आगे अष्टभुजी चौक के समीप नहर पर बनी पुलिया की सुरक्षा दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए हर समय खतरा बना रहता है। यह सड़क शहर की यातायात व्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। जब पटेल चौक और जयप्रकाश चौक पर जाम की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.