गौरीगंज, जनवरी 29 -- अमेठी, संवाददाता। सुल्तानपुर-रायबरेली राजमार्ग को अमेठी रोड से जोड़ने वाले बाईपास मार्ग की हालत इन दिनों काफी खराब हो गई है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बाईपास जिला अस्पताल और महिला थाना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिसके चलते यहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। बाईपास पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को मजबूरन धीमी गति से चलना पड़ता है। कई स्थानों पर गड्ढे इतने गहरे हैं कि दोपहिया वाहन सवारों के गिरने का खतरा बना रहता है। एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी यहां से गुजरने में कठिनाई हो रही है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिलने में विलंब की आशंका रहती है। तेजी का पुरवा के पास सड़क लगभग गड्ढे में तब्दील...