मैनपुरी, जून 3 -- कस्बा के बाईपास मार्ग पर डालूपुर तिराहे से दिहुली चौराहे होकर रामश्री मैरिज होम तक नालों का निर्माण होगा। इसके लिए एक करोड़ 90 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। एक दिन पहले नाला निर्माण के लिए स्थान चिह्नाकन कराने की मुनादी कराई गई और लोगों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। बुधवार को तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील और नगर पंचायत की टीम जमीन चिह्नांकन के लिए थाने में जमा हुई लेकिन बाईपास मार्ग से जुड़ा जो नक्शा था उस नक्शे में सड़क ही नहीं निकली। जिसके चलते लोनिवि की टीम बुलाने की बात तय हुई। नगर पंचायत प्रशासन इस संबंध में अब डीएम से बात करेगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।नगर पंचायत अध्यक्ष शशि योगेंद्र गुप्ता ने बाईपास मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था कराने के लिए सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण कराने का फैसला किया है...