गौरीगंज, अप्रैल 5 -- अमेठी। स्थानीय कस्बे में स्थित दुर्गापुर रोड से बाईपास कटरा हुलासी गांव को जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भरा हुआ है। सड़क की सफाई न होने से गन्दगी फैली रहती है। सबसे खराब हालत बाईपास के पास है। इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आते जाते हैं। स्थानीय लोगों ने इसे बनवाने तथा सफाई करवाने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...