प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- शहर के बाईपास पर सराय कल्यानदेव गांव के पास शुक्रवार सुबह कार की टक्कर से 12 साल के बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से पूरे दिन उसके परिजनों में कोहराम मचा रहा। अंतू थाना क्षेत्र के सराय कल्यान देव गांव निवासी अजय वर्मा का 12 वर्षीय बेटा अनुराग वर्मा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर के पास स्थित गोंड़े-सुखपाल नगर बाईपास के किनारे खड़ा था। इसी दौरान गोंड़े की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने ओवरटेक के चक्कर में उसे जोरदार टक्कर मार दिया। कार चालक तेजी से भाग निकला और अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल भेजवाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। दो भाई और दो बहन में सबसे छोटा अनुराग कक्षा छह का छात्र था। उसके पिता मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद सई नदी के किनारे उसका अ...