औरंगाबाद, जून 11 -- रफीगंज थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बुधवार की रात सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के लोहरा पंचायत के भठकुरहा गांव के विश्वनाथ यादव के 37 वर्षीय पुत्र उमेश यादव के रूप में की गई है।

घटनास्थल की जानकारी वे वर्तमान में आरबीआर उच्च विद्यालय के ललिता सिनेमा हॉल के पास मकान बनाकर रह रहे थे। लगभग 10 वर्षो से एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन का गार्ड थे । मिली जानकारी के अनुसार वे रविवार की रात काम समाप्त कर 11-30 रात में बाईक से रफीगंज अपने आवास पर गये। कुछ काम से पुन बस स्टैंड की ओर जाने लगे। इसी बीच एक होटल के पास खडी स्कार्पियो गाडी अचानक दाये की ओर मोड दिया, जिससे जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इ...