सिमडेगा, मई 8 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच 143 स्थित जोराम में गुरुवार की देर शाम एक अनियंत्रित बाइक ने 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे बृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल सिमडेगा पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...