दरभंगा, मार्च 7 -- गौड़ाबौराम, एक संवाददाता। बड़गांव थाना क्षेत्र में कमला बलान पश्चिमी तटबंध के बगड़ी टोला के पास शनिवार को तेज रफ्तार में जा रहे बाईक सवार ने विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो को जोरदार ठोकर मार दी। इसमें एक बाइक सवार तथा एक टेंपो सवार की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। मृतकों में बाइक चालक सहरसा जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के पसतवार गांव निवासी राम बहादुर पासवान के 18 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार व टेंपो में सवार खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के बौहरवा गांव निवासी प्रभु मुखिया के 30 वर्षीय पुत्र बिंदुल मुखिया हैं। वहीं, बाइक सवार बड़गांव थाना क्षेत्र के अखतबारा निवासी श्यामल पासवान की 16 वर्षीया पुत्री सरस्वती कुमारी और टेंपो पर सवार खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के बौहरवा निवासी रामजतन पोद्दार के 20 वर्षीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.