साहिबगंज, मई 7 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो बजाज शो-रूम के पास बाईक सवार ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक सवार बरहरवा के सूरज कुमार महतो (26) व राहुल चन्द्र साह (32) बरहरवा से बोरियो की ओर आ रहे थे। वहीं बोरियो संथाली निवासी लक्ष्मण साह (45) पैदल हाईवे मोड़ से बोरियो बाजार आ रहा था। इसी क्रम में हुई दुघर्टना में तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...